सिलीगुड़ी में Bharatiya Janata Party द्वारा आयोजित भव्य “विजय उत्सव” रोड शो ऐतिहासिक जनसमर्थन का प्रतीक बन गया।

News Publisher  

रिपोर्टर – दिपायन सरकार, सिलीगुड़ी :- सिलीगुड़ी में Bharatiya Janata Party द्वारा आयोजित भव्य “विजय उत्सव” रोड शो ऐतिहासिक जनसमर्थन का प्रतीक बन गया। हजारों-हजार कार्यकर्ताओं और समर्थकों की उपस्थिति ने पूरे शहर को उत्साह और राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। इस विशाल रोड शो में सिलीगुड़ी टाउन के विधायक Dr. Sankar Ghosh, फुलबाड़ी-डाबग्राम की विधायक Sikha Chatterjee, माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी के विधायक Anandomoy Barman तथा फांसीदेवा के विधायक Durga Murmu विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही दार्जिलिंग लोकसभा क्षेत्र के सांसद की गरिमामयी उपस्थिति ने इस विजय रैली की शोभा को और बढ़ा दिया। जनसैलाब और जोश से भरे इस कार्यक्रम ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि जनता विकास, राष्ट्रवाद और सुशासन के साथ मजबूती से खड़ी है। पूरा वातावरण “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा।