गुड फ्राइडे पर श्रद्धा और शांति का माहौल, देशभर में विशेष प्रार्थनाएं

News Publisher  

रिपोर्टर : दीपक राज लुधियाना, 3 अप्रैल 2026 :- आज पूरे देश में गुड फ्राइडे के अवसर पर गहरा धार्मिक माहौल देखने को मिला। ईसाई समुदाय के लोग इस दिन को प्रभु यीशु मसीह के बलिदान दिवस के रूप मे मनाते है। इस दिन, हम यीशु के पवित्र बलिदान, उनके प्रेम और उसकी क्षमा को याद करते हैं। उसने हमारे पापों को, जिसके बोझ के नीचे हम दबे थे, अपने ऊपर ले लिया, और उन्हें क्रूस पर कीलों से जड़ दिया। क्रूस पर हमारा नाम लिखा था, उस सजा के हम हकदार थे। उसके कष्टों में हमें आशा मिलती है। उसकी मृत्यु से हमें जीवन मिलता है, और वो भी बहुतायत का जीवन। इसीलिए इसे Good Friday अर्थात् शुभ शुक्रवार कहा जाता है – यह ‘अच्छा’ है क्योंकि यह हमारे उद्धार और यीशु मसीह में एक नए जीवन की ओर ले जाता है।