अजमेर शहर में ज्ञान, अध्ययन और बौद्धिक विकास को नई दिशा देने हेतु सार्वजनिक पुस्तकालय के उन्नयन कार्य का ₹06 करोड़ 46 लाख की लागत से शिलान्यास किया गया। यह शुभ अवसर दिनांक 16 जनवरी 2026 को माननीय श्री वासुदेव देवनानी जी, अध्यक्ष, राजस्थान विधानसभा के कर-कमलों से तथा श्रीमती ब्रजलता हाड़ा जी, महापौर, नगर निगम अजमेर की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। यह पुस्तकालय भवन मात्र ईंट-पत्थरों से निर्मित संरचना नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के सपनों, संस्कारों, ज्ञान-विकास और उज्ज्वल भविष्य की सशक्त नींव है। यह उन्नयन कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए अध्ययन, शोध और नवाचार का एक प्रेरणास्रोत बनेगा तथा अजमेर को शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक सुदृढ़ करेगा। यह पहल शिक्षा, संस्कृति और बौद्धिक समृद्धि के प्रति जनप्रतिनिधियों की दूरदर्शी सोच और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
अजमेर उत्तर विधानसभा में शिक्षा के सशक्त भविष्य की ओर एक और ऐतिहासिक कदम…!!
News Publisher
