टॉप 10 सूची मे शामिल गांजा तस्कर दबोचा

News Publisher  

नोएडा, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: पुलिस टीम शनिवार रात रायपुर पुस्ता रोड के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम ने थाने की टॉप-10 सूची मे शामिल गांजा तस्कर शाहपुर गौवर्धनपुर सेक्टर 128 थाना एक्सप्रेसवे निवासी मोहित चैहान उर्फ लहरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने दो किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न थानों में लगभग 26 मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *