खट्टर ने जींद को दीं 33 परियोजनाओं की सौगात

News Publisher  

जींद, हरियाणा, नगर संवाददाता: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने रविवार को जींद जिले को 33 परियोजनाओं की सौगात दी। खट्टर ने चंडीगढ़ मुख्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए लोगों को सम्बोन्धित किया और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस दौरान जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी तथा भाजपा व जजपा के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इन विकास परियोजनाओं पर 146 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। विधायक डॉ. कृष्ण लाल मिढ़ा ने इस अवसर पर लोगों को सम्बोन्धित करते हुए कहा कि हरियाणा का विकास करना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है इसी सोच के अनुरूप मुख्यमंत्री प्रदेश के हर हलके का बराबर विकास कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *