सेक्टर-20 में दो भाईयों के परिवार भिड़े

News Publisher  

नोएडा, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: सेक्टर-20 में शनिवार रात दो सगे भाईयों के परिवार आपस में भिड़ गए। परिवार की एक महिला ने अपने जेठ के हाथ की अंगुली पर काट लिया। इससे उसकी अंगुली में गहरा घाव हो गया। पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की है।

थाना प्रभारी ने बताया कि सेक्टर-20 में रहने वाले दो सगे भाइयों के बीच संपत्ति सहित अन्य मामलों को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर रात करीब 8 बजे दोनों भाईयों के परिवार आपस में भिड़ गए। मारपीट के दौरान एक भाई की पत्नी ने अपने जेठ की अंगुली पर काटकर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया और दोनों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *