नोएडा, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: सेक्टर-52 स्थित पेट्रोल पंप के पास झाड़ी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव पर चोट के निशान हैं। आशंका है कि युवक की हत्या कर शव को फेंका गया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक के दाहिने हाथ पर भूरा नाम व जय शनि देव लिखा है। मृतक की उम्र करीब 27 वर्ष है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
युवक का शव मिला, हत्या की आशंका
News Publisher