ग्राम प्रधान के पति ने गोली मारकर की आत्महत्या

News Publisher  

साहिबाबाद, नगर संवाददाता: टीला मोड थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में देर रात ग्राम प्रधान के पति ने तमंचे से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके से पिस्टल बरामद की है। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुटी है।

राजपुर गांव में चाहत राम 42 परिवार के साथ रहते थे। उनकी पत्नी सरोज देवी लोनी ब्लाक में राजपुर ग्राम पंचायत की प्रधान हैं। बृहस्पतिवार रात वह उनकी पत्नी, बेटी और बेटा घर पर थे। करीब साढ़े दस बजे किसी व्यक्ति ने उन्हें काल की। फोन पर दोनों के बीच काफी बहस हुई। बहस के बाद वह घर से बाहर जाने को कहने लगे। स्वजन के मना करने पर भी वह गुस्से में कमरे के अंदर चले गए, जहां से पिस्टल निकालकर उन्होंने कनपटी से सटाकर गोली चला दी। गोली लगने से उनकी मौके पर मौत हो गई। परिवार के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से पिस्टल बरामद की। टीला मोड़ थाना प्रभारी निरीक्षक रण सिंह का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मृतक के नशे में होने की जानकारी मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्वजन के तहरीर देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के खिलाफ पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *