ट्रैक्टर परेड के दौरान नांगलोई में पुलिस कांस्टेबल से वायरलेस छीनने वाला गिरफ्तार

News Publisher  

नई दिल्ली, नगर संवाददाता: दिल्ली पुलिस ने किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान नांगलोई में कथित रूप से एक कांस्टेबल से वायरलेस छीनने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपी पर 2019 में भी तीन मामले दर्ज किये गये थे। पुलिस उपायुक्त (बाहरी) ए कोआन ने कहा, ‘‘हमने आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसने गणतंत्र दिवस को नांगलोई में कांस्टेबल सोनू से वायरलेस छीन लिया था। उसके (आरोपी के) पास से वायरलेस सेट बरामद कर लिया गया है। ‘‘ अधिकारियों के अनुसार 26 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा होने के बाद शुक्रवार को दिल्ली के टीकरी और सिंघू बार्डरों पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात है। इन स्थानों पर दिल्ली पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों के जवान भी तैनात किये गये हैं। कई रास्ते बंद कर दिये गये हैं तथा यातायात पुलिस ने लोगों को अन्य मार्ग से जाने का सुझाव दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *