बाघिन के दूसरी बच्चे की भी हुई मौत

News Publisher  

नई दिल्ली, नगर संवाददाता: सफेद बाघिन निर्भया के दूसरे बच्चे की भी मौत हो गई। चिड़ियाघर प्रशासन द्वारा बच्चे को बचाने के लिए काफी प्रयास किए गए थे, बावजूद इसके बाघिन के बच्चे ने दम तोड़ दिया। विसरा को जांच के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान भेज दिया गया है।

छह वर्षीय निर्भया ने दस दिसंबर को दो बच्चों को जन्म दिया था। इसके के कुछ दिन बाद 14 दिसंबर को छह वर्षीय निर्भया व उसके एक बच्चे की मौत हो गई थी। उसके बाद दूसरे बच्चे को बचाने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम बच्चे की देखरेख कर रही थी।

वहीं, चिड़ियाघर में वन्यजीवों को ठंड से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। वन्यजीवों के बाड़े में हीटर से लेकर दूसरी सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। खाने-पीने में भी उन्हें खास तरह का भोजन दिया जा रहा है। इसके अलावा कोरोना के चलते 31 जनवरी तक चिड़ियाघर पर्यटकों के लिए बंद रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *