छात्र नेता को दबंगो ने दिखाई रिवाल्वर, छात्र नेता को जान का खतरा

News Publisher  

444-अलीगढ़, विमल : दबंगो द्वारा छात्र नेता को मारने की आए दिन धमकी दी जा रही हैं। छात्र नेता कपिल चौधरी अपने गॉव से जब कोचिंग के लिये अतरौली जा रहे थे तभी गिजरौली से थोडी आगे सुपर स्पलेन्डर बाईक बराबर में आई और छात्र नेता की गाडी को रूकवा लिया। गॉव का ही एक दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति जो अतरौली रहता है वरून चौधरी पुत्र बिजेन्द्र सिंह अपने अन्य दो साथियों के साथ आया और उसने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर छात्र नेता कपिल चौधरी को धमकाते हुऐ कहा तुझे तो मै किसी दिन गोली मारूंगा, फिर तेरे घरवालों को भी देख लूंगा, इतना कह कर चला गया। जिसकी शिकायत छात्र नेता कपिल चौधरी ने जनसुनवाई के तहत डी.एम. अलीगढ़ से की है। छात्र नेता नें बताया हैं कि मैं दो दिन पहले उसके बाग के सहारे वाले चकरोट पर जो वरून ने अवैध रूप से काट लिया था वहॉ पर ग्राम प्रधान जी की देखरेख मे लेखपाल द्वारा नपत चल रही थी वहॉ चला गया था उसी को लेकर वो मुझसे रंजिश मान गया है वरून से मुझे व मेरे पूरे परिवार को खतरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *