सरकारी रोडबेज बस को बनाया मालगाड़ी

News Publisher  

whatsapp-image-2018-01-11-at-10-44-04-am

इलाहाबाद, उत्तरप्रदेश/ प्रवेन्द्र कुमार :- बुधवार को शाम 4:20 पर अमरोहा से धामपुर जा रही सरकारी बस को परिचालक और ड्राइवर द्वारा बस को सामान ढोने वाली मालगाड़ी बना दिया गया। परिचालक ने बस की पीछे वाली खिड़की पर तथा बीच में  चार बड़े -बड़े बोरे रखवा दिये थे, जिससे बस में यात्रा कर रहे यात्रियों को बस में यात्रा के दौरान काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। यात्रियों को बोरो से उतरकर निकलना पड़ा। हमारे संवाददाता के विरोध करने पर तथा प्रेस कार्ड दिखाने पर परिचालक ने जमकर बहस की और प्रेस कार्ड को फर्जी बताया तथा यह भी कहा कि मैं ऐसे 456 कार्ड वनवा सकता हूँ ।परिचालक ने अपना नाम राहुल बतायाा है।और यह धमकी दी की मैं यह प्रेस कार्ड जब्त करवा दूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *