जालोर, राजस्थान/भागवंत सिंहः भारी बारिश के चलते भीलड़ी, धनेरा, रामसन और कौड़ी के पास पटरियों के नीचे से मिट्टी का कटाव और पानी का बहाव होने से सोमवार को रेल यातायात पूरी तरह से प्रभावित रहा। सवेरे दादर से बीकानेर को जाने वाली टे्रन को भारी बारिश के चलते डायवर्टकर दिया गया। जबकि पालनपुर से जोधपुर की तरफ वाया जालोर चलने वाली यात्री गाड़ी को रद्द करना पड़ा। इधर, बारिश अधिक होने और बहाव जारी रहने से गुड्स टे्रनों के संचालन पर भी असर पड़ा और अधिकतर ट्रनों को स्टेशनों पर रोकना पड़ाऔर डायवर्ट भी करना पड़ा। यात्री हुए परेशानटे्रनों का संचालन नहीं होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ा। दादर से जालोरतक पहुंचने वाले यात्रियों को खासी दिक्कत हुई। इधर, रानीवाड़ा, भीनमाल जालोर के जोधपुर की तरफ जाने वाले यात्री भी टे्रन नहीं चलने से परेशान हुए। शाम को भी जालोर की तरफ आने वाले यात्रियों को दिक्कत हुईधवला रोडलगा कॉशनरेलवे क्रॉसिंग सी-50 पर पान के बहाव के साथ मिट्टी के कटाव के कारण ट्रेक को दुरुस्त करना पड़ा और 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से ही टे्रनों का संचालन हुआ। आज जालोर तक चलेगी गाड़ीजोधपुर-भीलड़ी रेलसेवा मंगलवार को जोधपुर से जालोर तक ही चलेगी। भीलड़ी से चलने वाली रेलसेवा जालौर से संचालित की जाएगी। उत्तर पश्चिम सीपीआरओ तरूण जैन ने बताया कि सोमवार को गाड़ी 74837 जोधपुर-पालनपुर रेलसेवा को रद्द किया गया।जबकि गाड़ी 74838 पालनपुर-जोधपुर रेलसेवा मंगलवार 25 जुलाईको रद्द रहेगी। गाड़ी 22484 गांधीधाम-जोधपुर सोमवार को गांधीधाम से परिवर्तित मार्ग वाया भीलड़ी-पालनपुर-मारवाड़ जंक्शन-लूणी होकर संचालित हुई। गाड़ी संख्या 12489 बीकानेर-दादर रेलसेवा 25 जुलाई मंगलवार को बीकानेर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया लूणी-मारवाड़ जं.-पालनपुर होकर संचालित होगी।
जालोर गुजरात राज्य में भारी बारिश का रेल यातायात पर पड़ा असर
News Publisher