बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले की घोघरडीहा नगर पंचायत की 31 से अधिक घरों में लगातार हुईं चोरी का मामला ने तूल पकड़ा, स्थानीय पुलिस विफल!

News Publisher  

रिपोर्टर – पवन झा आजाद, बिहार/ झारखंड :- बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले की घोघरडीहा नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 8,9 और 10 में लगातार 31 से अधिक घरों में हुई चोरी की घटनाओं ने आखिरकार तूल पकड़ लिया है। स्थानीय पुलिस बैक फुट पर है। आजतक घोघरडीहा पुलिस ने एक भी बदमाशों चोरों को नहीं पकड़ पाई है। जिससे हजारों नागरिकों ने पुलिस की विफलता पर सवाल, ऊंगली उठा रहे हैं। आपको बिहार झारखंड भारत सुर्खियां दैनिक न्यूज वाखबर, खबरदार करते हुए बताएं कि गत 17 अगस्त, सोमवार जारी सावन, श्रावणी मास में 2 बजे सुबह में रात्रिकालीन जागरण कर रहे युवकों ने पीछा करते हुए अंततः दो चोरों को रंगेहाथ पकड़ा था। और पुलिस को सौंपा गया। मगर आजतक स्थानीय पुलिस ने एसडीपीओ व थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक भी बदमाश को हमारी रिपोर्ट लिखे जाने तक नहीं पकड़ पाई है।ना ही इस चर्चित मामले का उद्भेदन कर खुलासा किया जा सका है।आज पुनः बुधवार,19 अगस्त,026 को मामले अंतर्गत घटनाक्रम में फालोअप के तहत जायज़ा लिया है। चोरों बदमाशों ने सक्रिय रूप से रात्रिकालीन जागरण कर रहे युवकों को पकड़ने के प्रयास के क्रम में छूरा घोंपने की खुली धमकी दी। मगर इस बदमाशों की दुस्साहस देखिए। मौके पर स्वयंसेवक युवाओं ने बावजूद किसी परवाह के बदमाशों को पकड़ने की कोशिश करने लगे।इसी क्रम में अपराधी चोर घोघरडीहा निवासी मिथिलेश झा के भवन की एक मंजिला छत से कूद कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हमने भी दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआईजी से संपर्क करने की कोशिश की। और कुछ जानकारी शेयर आदान-प्रदान किया गया।आरक्षी उप महानिरीक्षक दरभंगा मनोज तिवारी ने लोगों को हर संभव सहायता करते हुए कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है।आज इधर दस वार्ड,नौ,आठ और एक वार्ड के हजारों नागरिकों ने डीआईजी से सख़्त कार्रवाई कर मामले में त्वरित न्याय की अपील की है।यह घटनाक्रम दस वार्ड अंतर्गत का है।समय सुबह दो बजे रहा है। और चोरों ने मिथिलेश झा के घरों के दो अधिक घरों के ताले को काटकर चोरी करने की हिमाकत की थी। मगर मौके पर दो चोरों को सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया। यह 32 वीं घरों में चोरी की विफल कोशिश की घटनाक्रम है। हालांकि चार चोरों को देखा गया था‌। जिसमें दो चोर भागने में सफल रहे।