रिपोर्टर – पवन झा आजाद, बिहार/ झारखंड, 18 अगस्त,2026 :- बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले के हुलास पट्टी स्थित प्रसिद्ध जागेश्वरनाथ महादेव मंदिर शिवभक्तों के लिए लगातार आस्था का सैकड़ों वर्षों से केंद्र बना हुआ है। अह्ले सुबह से ही अपार श्रद्धांलूओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। बिहार झारखंड भारत सुर्खियां दैनिक ने श्रावणी तीसरी सोमवार को पहुंचकर जायजा लिया है। संध्याकाल एक यजमान द्वारा रूद्राभिषेक क्रिया जा रहा था। बिहार झारखंड भारत सुर्खियां न्यूज आपको बताएं कि ऐतिहासिक प्रसिद्ध हुलास पट्टी के बाबा श्री जागेश्वरनाथ महादेव मंदिर का इतिहास करीब 500 से अधिक वर्षों का है। बाबा का शिवलिंग अंकुरित हैं। अंकुरित कामना लिंग है। जो भक्त दरबार से जुड़कर बाधक की तरह पूजा अर्चना कर मनौती मांगते हैं उनकी हर कामना पूर्ण करते हैं भोलेनाथ। दूर दूर से शिवभक्तों का आने का सिलसिला लगातार बना रहता है। मुख्य पूजारी ने बताया कि सावन में सोमवार पर तो रिकार्ड भीड़ देखने को मिलती हैं।
बिहार के मधुबनी जिले के प्रसिद्ध हुलास पट्टी के जागेश्वरनाथ महादेव मंदिर में तीसरे सावन सोमवार पर सवेरे से जलाभिषेक, पूजा अर्चना और दर्शनार्थ उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब!
News Publisher