रिपोर्टर – शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली जिले के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर घरिहरी गांव निवासी छेदी (40 वर्ष) पुत्र रूपनारायण की रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ था और घटना उसके घर के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डलमऊ कोतवाली प्रभारी राघवन कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल है।
ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, गांव में पसरा मातम।
News Publisher