रिपोर्टर – रणजीत सिंह, लालगंज, रायबरेली :- लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दतौली के पास रविवार को तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लालगंज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों मोटरसाइकिलें तेज रफ्तार में थीं, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई।
दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल; दो की हालत गंभीर।
News Publisher