बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले की घोघरडीहा नगर पंचायत के कयी वार्डों में लगातार चोरी की घटनाओं के मद्देनजर पुलिस और मास पब्लिक के बीच परिचर्चा के बाद संवाद, चोरी की घटनाओं को रोकने पर बल।

News Publisher  

रिपोर्टर:-पवन झा आजाद, बिहार/ झारखंड।:- बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले में घोघरडीहा नगर पंचायत की कयी वार्डों यथा दस,नौ,आठ आदि में लगातार कुछ महिनों से करीब 31 से अधिक बदमाशों ने चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। जिससे नगर पंचायत क्षेत्र के सैकड़ों हजारों आम लोग,ंंनागरिक आक्रोशित थे। आक्रोशित लोगों ने इस दौरान आज शुक्रवार,24 जुलाई,2026 को जमकर विरोध स्वरूप प्रर्दशन भी किया। और स्थानीय पुलिस प्रशासन के विरुद्ध रोषपूर्ग नारे भी लगाए। बाद में घोघरडीहा समस्त नगर समाज की ओर से एक परिचर्चा के बाद संवाद स्थापित किया गया। जिसमें लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन और पुलिस प्रशासन से अपेक्षित बिंदुओं पर अमल करते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग शामिल हैं। हालांकि संवाद से पूर्व जारी परिचर्चा में बारी बारी बिंदुसार अपनी अहम बातें रखीं हैं। जिसपर गंभीरता से विचार विमर्श किया गया। संवाद के दौरान सर्वसम्मति से श्रीराम-जानकी जी मंदिर प्रांगण में पारित प्रस्ताव में कयी निर्णय लिया गया है। जिसमें रात्रिकालीन चौकीदार व पुलिस गश्ती तेज करने, नियमित क्रास चेकिंग किया जाना है। नगर समाज की ओर से कुछ निजी रात्रि प्रहरी का चयन कर रात्रि गश्ति और क्रास चेकिंग की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा, अपराधियों बदमाशों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई का हर संभव आश्वासन दिया है। थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने भी अब तक बदमाशों को पकड़े जाने की विफलता को स्वीकार किया है।खुले रूप से मान्य कि नागरिकों की गुप्त सूचना और जानकारी व रात्रिकालीन नियमित गश्ती में क्रास चेकिंग के माध्यम से चोरी की घटनाओं को रोकने, नियंत्रित किया जा सकेगा। वहीं नगर पंचायत प्रशासन ने संवाद के दौरान 72 घंटे का मौके पर मौजूद नागरिकों से 72 घंटे में खराब, त्रुटिपूर्ण सीसीटीवी कैमरे बदलने, अपेक्षित आवश्यकता अनुसार लगाने, बिजली प्रबंध मजबूत करने पर बल देना की बात कही है।यह निर्णय लिया गया कि रात्रि आठ बजे के बाद नगर क्षेत्र के बस्ती होते हुए सड़क से आम आवागमन को पूर्ण प्रतिबंधित किया जाएगा।साथ साथ सफाई कर्मियों और विभिन्न वार्डों में किरायादारो का सत्यापन पुलिस कराएगी। इसके अलावा नागरिकों के सहयोग व समर्थन से निगरानी सिस्टम को सख्त की जाएगी। बल्कि चोरी की घटनाओं सहित आपराधिक वारदातें को कड़ाई से रोकी जा सके।