रिपोर्टर – मनीष चमारिया, कोलकाता :- JCI कोलकाता सेंट्रल द्वारा 3 से 5 अप्रैल तक अमाया रिजॉर्ट में एक भव्य बिज़नेस ट्रेनिंग कार्यक्रम BLAST का आयोजन किया गया, जिसका फोकस बिज़नेस लीडरशिप और सफलता की तकनीकों पर था। इस तीन दिनी ट्रेनिंग में देश भर से व्यापारिक मालिकों ने हिस्सा लिया और अपने व्यवसाय को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की रणनीति सीखी। इस ट्रेनिंग के प्रमुख ट्रेनर थे: शीतल गोंजाई, जो सूरत से आई थीं, दीपक मखवाना, जो अहमदाबाद से थे, और चेतन मुरारका, जो कोलकाता से थे। इन तीनों ट्रेनर्स ने प्रतिभागियों को सिखाया कि कैसे वे अपने बिज़नेस का रोडमैप तैयार करें, जिससे अगले तीन से पाँच सालों में उनका बिज़नेस पाँच गुना बढ़ सके। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह से एक उद्यमी स्तर पर अपने बिज़नेस को शुरू कर, उसे एक बड़ी इंडस्ट्री में बदला जा सकता है। तीनों ट्रेनर्स के मार्गदर्शन में, सभी प्रतिभागी तीन दिनों तक अमाया रिजॉर्ट में रहकर अपने व्यवसाय की गहन समीक्षा और विकास की रणनीतियों पर काम करते रहे। यह आयोजन न केवल व्यक्तिगत सफलता के लिए, बल्कि पूरे भारत के बिज़नेस उद्यमियों के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत बनकर उभरा, जिसमें उन्होंने सफलता की नई ऊँचाइयों को छूने का संकल्प लिया।
