प्राची त्रिपाठी बहुमुखी प्रतिभा की ऐसी धनी व्यक्तित्व है जिसमें बहुत सी खुबियों का समावेश है जैसेकि फैशन, मॉडल, डिजाइनर, समाजिक कार्यकर्ता। बनारस हिंदु विश्वविद्यालय से मानव विज्ञान में स्वर्ण पदक विजेता वह अपने काम मे गहरी सांस्कृतिक समझ रखती है। प्राची कलेक्शन की संस्थापक के रूप में उन्होंने फैशन के प्रति अपने जुनून को उद्यम में बदल दिया। डिजाइनर के रूप में अपने काम के साथ-साथ उन्होंने एक आत्मविश्वासी मॉडल के रूप में भी अपनी एक पहचान बनाई है जिसमें शेड्स ऑफ इंडिया पत्रिका के कवर पर अपनी छाप छोड़ी है। दृढ़निश्चयी, प्रेरणादायक, रचनात्मक व्यवसासी के रूप में लगातार सफलता और उत्कृष्टता प्राप्त कर रही है। प्राची जी उद्यमीऔर डिजाइनर और प्राची कलेक्शन में एथनिक डिजाइनर और डेली वियर मे विशेष योग्यता रखती है। इसी खुबियों के कारण कई फैशन और ज्युलरी शुट्स से भी जुड़ी हुई है। कैमरे के सामने उनका आत्मविश्वास और बेबाक उपस्थिति देखते ही बनती है। इसके अलावा वे शेड्स ऑफ इंडिया की सह-भागीदार और रॉयल पेपर क्वींस क्लब की कार्यकारी सदस्य है। इसके अलावा महिला सशक्तिकरण, सामाजिक प्रभाव, शैक्षिक और सामुदायिक कार्य में भी शामिल रहती है। पशु कल्याण कार्यो के समर्थन में भी उनका सराहनीय योगदान रहता है। इसके साथ ही कलात्मक गतिविधियों, शास्त्रीय नृत्य में भी प्रशिक्षित हैं। पेंटिंग और रचनात्मक कला और शिल्प के प्रति उनका जुनून भी उनके कार्यों में झलकता है।
शख्सियत: प्राचि त्रिपाठी: फैशन डिजाइनर, मॉडल, समाजिक कार्यकर्ता
News Publisher