रिपोर्टर :- पवन कुमार झा आजाद, बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले की घोघरडीहा नगर पंचायत में कयी वार्डों में वर्षों से जलभराव,व जल निकासी नहीं करायी जा रही है। जिससे सैकड़ों एकड़ जमीन बेकार साबित होने लगा है। बेशकीमती करोड़ों की जमीन अब चौर बन गयी हैं। जिसमें नगर पंचायत, प्रतिनिधियों की उदासीनता की चर्चा है। अधिकारी भी पहल नहीं कर रहे हैं। हमने बिहार झारखंड भारत सुर्खियां के माध्यम से पहल के लिए समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार और प्रशासन तक भेजी है। मगर आजतक कोई कार्रवाई सुनिश्चित नहीं की जा सकी है। यहां तक कि नगर पंचायत के अध्यक्ष, विधायक भी इस संदर्भ में अभिरुचि नहीं ली है। ताकि पहल कर स्थायी समाधान कराया जा सकें। जिससे आम नागरिकों में गहरा आक्रोश देखा जाता है। लोगों ने बिहार झारखंड भारत सुर्खियां के माध्यम से उप मुख्यमंत्री सह विभागीय मंत्री बिहार सरकार, डीएम मधुबनी से कार्रवाई करते हुए ठोस स्थायी समाधान कराने की अपील की है।
बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले की घोघरडीहा नगर पंचायत के कयी वार्डों में जल निकासी का समाधान नहीं कराया जा रहा, सैकड़ों एकड़ जमीन बना चौर।
News Publisher