रिपोर्टर :- राहुल, दिल्ली :- इंजीनियर निशांत कुमार जी ने जनता दल (यूनाईटेड) की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे जनता दल (यूनाईटेड) की विचारधारा तथा बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के सुशासन और विकास मॉडल से प्रेरित होकर पार्टी से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि वे संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर जनता दल (यूनाईटेड) दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री शैलेन्द्र कुमार जी ने बड़ी खुशी के साथ इंजीनियर निशांत कुमार जी का पार्टी में हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उनके पार्टी से जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) समाज के सभी वर्गों के विकास, सामाजिक न्याय और समावेशी राजनीति के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है। प्रदेश अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र कुमार जी ने विश्वास व्यक्त किया कि इंजीनियर निशांत कुमार जी में वे सभी मानवीय मूल्य, कार्यक्षमता और नेतृत्व क्षमता मौजूद है, जो माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के आदर्शों से प्रेरित है। उनके पार्टी से जुड़ने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
ई० निशांत कुमार का जनता दल (युनाईटेड) की सदस्यता ग्रहण करना ख़ुशी एवं सुखदायी पल: शैलेन्द्र कुमार प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली
News Publisher