भारत – नेपाल के अधिकारियों का मासिक सीमा समन्वय बैठक का आयोजन।

News Publisher  

रिपोर्टर : पवन झा आजाद, शुक्रवार , 16 जनवरी, 2026 को भारत – नेपाल के अधिकारियों का सीमा समन्वय बैठक का आयोजन किया गया है। जिसमें हिंदुस्तान की वाहिनी मुख्यालय, राजनगर में जनवरी माह की सशस्त्र प्रहरी बल,, नेपाल की 6 वीं वाहिनी,सप्तरी, 7 वीं वाहिनी, सिरहा के साथ मासिक सीमा समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में पुलिस अधीक्षक 6 वीं वाहिनी एपीएफ सप्तरी/ नेपाल, पुलिस अधीक्षक 7 वीं वाहिनी एपीएफ सिरहा, उप पुलिस अधीक्षक, एपीएफ (नेपाल) – 03 निरीक्षक, 01 सहित 04 अन्य अधिकारी एवं 18 वीं वाहिनी की ओर से 08 अधिकारी अधीनस्थ पदाधिकारीगण आदि उपस्थित थे। बैठक में नो मेन्स लैंड पर अवैध अतिक्रमण को हटाने, क्षतिग्रस्त सीमा स्तंभों की मरम्मत, गायब सीमा स्तंभों के संयुक्त सर्वेक्षण के संदर्भ में, भारत – नेपाल की सीमाओं पर अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए संयुक्त प्रयास से प्रभावी कदम उठाने, मानव तस्करी, जाली नोट अवैध रूप से मुद्राओं का विनिमय, तीसरे देशों के नागरिकों की अवैध घूसपैठ, नेपाल में रोहिंग्या मुस्लिम के प्रवेश से उत्पन्न स्थिति पर, मादक पदार्थो की तस्करी, वन्य जीवों का शिकार पर संयुक्त रूप से प्रभावी कदम उठाए जाने, सहित सीमा सुरक्षा, ड्रोन संचालन, समय से अपराधियों की आवक सूचना के आदान-प्रदान सभी विषयों, मुद्दों पर यहां विशेष बैठक में चर्चा की गई है।