रिपोर्टर – पवन कुमार झा आजाद, बिहार अंतर्गत पूर्व मध्य रेल जोन के समस्तीपुर मंडल अंतर्गत बैजनाथपुर,अंदौली और न्यू झाझा रेलवे स्टेशनों के मध्य 4.22 किलोमीटर लंबे नवनिर्मित बाईपास रेललाइन का रेलवे पूर्वी परिमंडल, कोलकाता गुरु प्रकाश ने निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान मोटर ट्राली द्वारा निरीक्षण किया। इसके उपरांत सीआर एस, पूर्वी परिमंडल कोलकाता श्री प्रकाश ने 110 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से स्पेशल ट्रेन द्वारा स्पीड ट्रायल भी किया गया है। भारत सुर्खियां राष्ट्रीय दैनिक नेटवर्क आपको बताए कि निर्मली सरायगढ़ के रास्ते दरभंगा से सहरसा जाने व आने वाली ट्रेनों का सरायगढ़ से इंजन रिवर्सल करना पड़ता था। बाईपास रेलवे लाइन चालू हो जाने से समय की बचत होगी। और कठिनाई से बचा जा सकेगा। इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक, समस्तीपुर ज्योति प्रकाश मिश्रा, सहित निर्माण विभाग व रेल मंडल के अधिकारी गण आदि उपस्थित थे।
बिहार में रेलवे पूर्वी परिमंडल, कोलकाता के सीआर एस ने किया सरायगढ़ बाईपास का निरीक्षण।
News Publisher
