बिहार अंतर्गत मधुबनी जिला मुख्यालय में आज गुरुवार को मकर संक्रांति के सुअवसर पर चूड़ा दही तिलकुट का प्रीति महाभोज का आयोजन।

News Publisher  

रिपोर्टर – पवन कुमार झा आजाद, बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले में आज मधुबनी मुख्यालय में आज गुरुवार,15 जनवरी,2025 को स्थानीय क्षेत्रीय स सांसद डॉक्टर अशोक कुमार यादव की अध्यक्षता में मकर संक्रांति के पुनित सुअवसर पर शानदार चूड़ा दही और तिलकुट का महा प्रीति भोज का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों भाजपा व एनडीए कार्यकर्ता, समर्थकों चाहने वालों ने लुत्फ उठाया है।यह महा भोज नगर थाना के समीप एक निरीक्षण भवन, आईबी में आयोजन किया जा रहा है। हमारी रिपोर्ट लिखे जाने तक बहरहाल भारत सुर्खियां राष्ट्रीय दैनिक नेटवर्क आपको बताएं कि सुबह 10 से दिन दोपहर 3 बजे तक रखा गया है। सांसद श्री यादव ने एक एक भाजपा और समस्त एनडीए कार्यकर्ताओं, समर्थकों से मिले और हालचाल जाना। अत्यंत सामाजिक सौहार्द पूर्ण संपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें कयी दर्जन मास मीडिया, पत्रकारिता से जुड़े पत्रकार बंधु,मास समाज के सामाजिक कार्यकर्ता भी भारी संख्या में शामिल हुए। कुछ भाजपा से जु़ड़े नेताओं ने मीडिया को यहां संबोधित किया है। इस तरह से इस अंग्रेजी नव वर्ष 2026 में विकसित भारत और बिहार की हमारी दृढ़ संकल्प और विश्वास के संग हम आगे बढ़ते चलेंगे। जाएंगे। अपनी मंजिल, लक्ष्य की ओर बिल्कुल स्वामी विवेकानंद जी की तरह बढ़ो, बढ़ते रहो तब तक आगे बढतो रहो जब तक आपको लक्ष्य प्राप्त ना हो। जय हिंद।