अमरावती ग्रामीण पुलीस की बडी कारवाई :चांदुर बाजार में अवैध गोवंश तस्करी पर छापा:6 वाहनों सहित 13 जानवर जब्त। 

News Publisher  

रिपोर्टर – रुपाली हटवार, अमरावती, महाराष्ट्र, रविवार दिनांक 28 दिसंबर 2025 को अमरावती ग्रामीण के पूलीस अधिक्षक श्री विशाल आनंद (भा. पो.से) द्वारे गोवंश जाति के जानवरों की कत्ल के लिए होने वाली तस्करी को रोकने और गोवंश तस्करी करने वाले गिरोह को पकड़ने के लिए मार्गदर्शन और कारवाई के निर्देश दिए गए थे इसी क्रम में, दिनांक28/12/2025 को, चांदूर बाजार पुलिस स्टेशन के सहाय्यक पुलिस निरीक्षक उल्हास राठोड और टीम को गुप्त सुचना मिली कि मोर्शी रोड से चांदूर बाजार की और वाहनो में गोंवश जाति के जानवर कत्ल के लिए ले जाए जा रहे है। सुचना के आधार पर सपोनि उल्हास राठोड और टीम पो.ह.दिनेश राठोड, पो. शि. गोविंद शिंदे ने एक निजी वाहन में काबरा हाईस्कुल के पास नाकाबंदी की इस दौरान निम्नलिखित वाहन अवैध रूप से गोवंश जानवरों को ले जाते हुए पाए गए। 1) MH04FU8996TATA Ace, 2) MH04CQ041TATA Ace, 3)MH40DC1529 Bolero pickup, 4)MH04FJ2316TATA Ace, 5)MH27×8450 TATA Ace, 6)MH48AG5385TATA Ace, सभी 6 गाडियों के चालकों मालिकों के पास इन जानवरों के परिवहन का कोई लाइसेंस या परमिट नहीं था। पुलिस ने कुल ₹18,00,000 मूल्य के6 फोर व्हीलर वाहन और ₹2,70,000 मूल्य के 12 बैल और 1 गाय कुल 13 गोवंश जानवर जब्त किए कुल मिलाकर ₹20,70,000 का माल पंचनामा कार्रवाई कर कब्जे में लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ चांदूर बाजार पुलिस स्टेशन में अपराध कमांक 678/25, कलम 5,(अ)9 महाराष्ट्र प्राणी संरक्षण अधिनियम 1995 और मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया हे। यह कार्रवाई मा. पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद, मा. अप्पर पूलीस अधीक्षक पंकज कुमावत, उपविभागीय पूलीस अधिकारी श्री.शुभम कुमार,श्री. किरण वानखडे पूलीस निरीक्षक स्थानिक गुन्हे शाखा, श्री.अशोक जाधव पूलीस निरीक्षक पो. ठाणे चांदूर बाजार इनके मार्गदर्शन में सपोनी उल्हास राठोड, पो.ह. दिनेश राठोड, पूलीस अंमलदार गोविंद शिंदे, पो. अंमलदार मिलिंद वाटाणे ने की है।