रिपोर्टर : गोविंद नारायण सैनी, जयपुर -: जयपुर प्रताप नगर, सांगानेर के सेक्टर-16, शॉप नंबर-1 में स्थित KHUNTETA MOBILE POINT द्वारा आयोजित 100 दिनों के Lucky Customer Offer का भव्य समापन समारोह 31 दिसंबर 2025 को सेक्टर-11 सामुदायिक केंद्र में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह मोबाइल रिटेल स्टोर पिछले 10 वर्षों से क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा है। स्टोर के संचालक श्री हेमंत खंडेलवाल एवं श्री राहुल सिंह द्वारा ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करने और उन्हें विशेष अनुभव देने के उद्देश्य से इस लकी कस्टमर ऑफर की शुरुआत की गई थी। 100 दिनों तक चले इस ऑफर के अंतर्गत ग्राहकों को आकर्षक पुरस्कार जीतने का अवसर प्रदान किया गया। इस योजना में प्रथम पुरस्कार के रूप में एक बिल्कुल नई बाइक, द्वितीय पुरस्कार में 3 iPhone 15 Pro Max, तथा तृतीय पुरस्कार में 3 एंड्रॉइड स्मार्टफोन रखे गए थे। इसके अतिरिक्त 350 से अधिक उपहार भी ग्राहकों को प्रदान किए गए। परिणाम घोषणा के लिए आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान आमंत्रित ग्राहकों के लिए मनोरंजन, भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएं की गईं। सभी कूपनों को सार्वजनिक रूप से खोला गया और पात्र ग्राहकों को उनके उपहार सौंपे गए। कार्यक्रम के दौरान मनोरंजनात्मक खेलों का भी आयोजन किया गया जहाँ जयपुर के प्रसिद्ध एंकर आर्टिस्ट शुभम खंडेलवाल ने अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा और समा बना डाला जहाँ विजेताओं को अतिरिक्त उपहार एवं रिवॉर्ड प्रदान किए गए। पूरा कार्यक्रम बिना किसी अव्यवस्था या समस्या के सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। स्टोर प्रबंधन के अनुसार, इस आयोजन को सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार मिला और ग्राहकों की सहभागिता उत्साहजनक रही। यह आयोजन ग्राहकों के विश्वास और स्टोर की विश्वसनीयता को दर्शाता है। स्टेज के माध्यम से सभी दर्शकों का मनमोहित करने वाले शुभम खंडेलवाल की अहम भूमिका रही और राजस्थान के सबसे लाडले होनाहर आर्टिस्ट और एंकर भी हैं
जयपुर प्रताप नगर स्थित खुनटेता मोबाइल पॉइंट ने किया 100 दिवसीय लकी कस्टमर ऑफर का भव्य समापन।
News Publisher