रिपोर्टर – विनोद कुमार, राष्ट्रीय संवाददाता, कर्नाटक, हुब्बली, 27 अक्तूबर: कर्नाटक के विजयनगर ज़िले के हूविनहडगली स्थित दाक्षायणी लॉज में ठेकेदार आनंद (40) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आनंद हुब्बली के भवानी नगर के निवासी थे और होटल व कॉन्ट्रैक्टर का काम करते थे।जानकारी के अनुसार, आनंद 26 अक्तूबर की सुबह 6:45 बजे लॉज में पहुँचे थे और 27 अक्तूबर की सुबह लगभग 9:30 बजे कमरा नंबर 17 की खिड़की से फांसी पर लटके पाए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विजयनगर ज़िले के हूविनहडगली में ठेकेदार ने फांसी लगाई।
News Publisher
