बिहार में सूर्योपासना व लोक आस्था का महान महापर्व छठ का आज दूसरा दिन, खरना का महाप्रसाद व्रतियों ने खाया और श्रद्धालुओं को भी बांटा गया,30 घंटे का निर्जला कठिन व्रत हुआ शुरू।

News Publisher  

रिपोर्टर: पवन झा आजाद, बिहार और यूपी में आज सूर्योपासना व महान लोक आस्था का महापर्व छठ का आज दूसरे दिन नहाय खाय के बाद खरना किया गया। व्रतियों ने खरना के उपरांत स्वयं भी खरना का महाप्रसाद ग्रहण कर सभी श्रद्वालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। इस तरह से चार दिवसीय छठ महापर्व हमारी रिपोर्ट लिखे जाने तक जारी है। कल सोमवार 27 अक्टूबर,2025 को छठ घाटों पर पहला संध्याकालीन अर्घ्य समर्पित किया जाएगा। और क्रमशः अगले दिन 28 अक्टूबर,025 , अर्थात् मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। बिहार झारखंड सहित उत्तर प्रदेश में चप्पे-चप्पे से छठ महापर्व मनाये जाने की खबर मिल रही है। छठ गीतों और व्रतियों श्रद्धालुओं की तप, साधना चर्चा का विषय बना रहता है। और तो और देशभर से छठ महापर्व के सुअवसर पर शुभकामनाओं और प्रार्थना वंदना किये जाने की लगातार सूचना हमें प्राप्त हो रही है।