बिहार में मधुबनी जिले में आगामी 24 अप्रैल 2025 को पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफलतम बनाने के लिए लगातार कवायद है जारी।

News Publisher  

रिपोर्टर पवन कुमार झा आजाद बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले में आगामी 24 अप्रैल को हिंदुस्तान के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यक्रम को सफलतम व ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपाई का झंझारपुर व मधुबनी में लगातार बैठकों , चर्चा का सिलसिला दौर जारी है। रविवार को इसी कार्यक्रम के तहत झंझारपुर में पीएम कार्यक्रम की गहन समीक्षा की गई है। जिसमें वरीय भाजपा नेता सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री उद्योग बिहार सरकार नीतीश मिश्र, बिहार प्रदेश युवा मोर्चा के महामंत्री शिवांश शेखर, झंझारपुर जिला प्रभारी प्रकाश झा, पुष्पेन्द्र झा आदि शामिल हैं।बाद में फुलपरास में भाजपा का एन एच 57 के निकट संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर तैयारी की समीक्षा की गई। कार्यक्रम को बिहार प्रदेश युवा मोर्चा महामंत्री शिवांश शेखर, पुष्पेन्द्र झा, प्रकाश झा आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता रामसुंदर यादव, उपेन्द्र यादव, मंडल अध्यक्ष संजय रजक, फुलपरास नगर अध्यक्ष किशन कुमार किशन उल्लेखनीय है। फुलपरास कार्यक्रम में भाजपा युवा नेता सह नगर अध्यक्ष किशन की सराहनीय प्रयास रहा।