रिपोर्टर पवन झा आजाद बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले की घोघरडीहा नगर पंचायत में दो वार्डों में भीषण रूप से चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। जानकारी के अनुसार बीती रात पंडित भागीरथ झा के तीन घरों में घुसकर एक लाख से अधिक आभूषण, कपड़ा सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली। एक ही 10 वार्ड के घोघरडीहा निवासी के घर में यह वारदात हुई है। गृहस्वामी घर में नहीं थे। बिहार झारखंड ज़ुल्म से जंग व भारत सुर्खियां राष्ट्रीय दैनिक ने आज सोमवार,17 फरवरी/ 2025 को इस आपराधिक वारदात का जायजा लिया है। खोजी रिपोर्टिंग के माध्यम से जानकारी जुटाई। अनुपस्थिति में गृहस्वामी को जानकारी दी गई। सुबह में चोरी से संबंधित सूचना दी गई है। पुलिस ने भी घटना का ब्योरा संकलित कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आपको हमारा न्यूज नेटवर्क बताते चलें कि गत एक माह पूर्व इसी पंचायत के 8 वार्ड में ही वैद्यनाथ मिश्र, स्वर्गीय सतीश चन्द्र, जतीन्द्र मिश्र के घरों में चोरी की बड़े स्तर पर चोरी की घटना की गई थी।जिसकी पुष्टि जायजा के क्रम में पता चला है। घटना से लोगों में आक्रोश है।आम लोगों ने फुलपरास अनुमंडल के एसडीपीओ, एसपी मधुबनी से कार्रवाई की मांग की है।
नगर पंचायत के 10 वार्ड में बीती रात चोरी की भीषण की घटना को दिया गया अंजाम, आक्रोश।
News Publisher