आगरा, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता : खेरागढ़ तहसील मुख्यालय पर लगा आरओ प्लांट दो वर्ष से बंद है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि इस संबंध में कई बार अधिकारियों से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। एसोसिएशन के सचिव हरिओम सिंह के मुताबिक तहसील में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आना होता है। पानी के लिए वे भटकते नजर आते हैं। अधिकारियों को यह समस्या नहीं दिख रही। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक इन मूलभूत समस्या का समाधान नहीं हो जाता, उनका विरोध जारी रहेगा।
खेरागढ़ तहसील का आरओ प्लांट दो वर्ष से खराब
News Publisher