पंजाब, जगराओ, रमन जैन : पुलिस जिला लुधियाना ग्रामीण केअंतर्गत आते थाना सदर जगराओं के ए.एस.आई हरप्रीत सिंह ने बताया कि जगराज सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी पत्ती मलाणां गालिब कलां ने अपनी शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह आठ अगस्त को पत्नी सहित गुरूद्वारा साहिब गुरुसर काऊंके में अपने मोटरसाइकिल नंबर पी.वी.25डी.9536 पर माथा टेकने के लिए गया था वापिस आकर देखा तो मेरा मोटरसाइकिल नहीं मिला जिसकी काफी तलाश की परंतु नहीं मिला फिर मुझे किसी ने बताया कि आपका मोटरसाइकिल गांव डांगीया निवासी सिकंदर सिंह तथा हाक्कम हुसैन ने चोरी किया है जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सिकंदर सिंह को उक्त नंबरी मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना सदर जगराओं में धारा 379 भारतीय दण्डावली एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।