दविंदर जैन बने ऑल इंडिया प्रियंका राहुल गांधी फॉर्म के लुधियाना देहाती प्रधान

News Publisher  

पंजाब, रमन जैन : पंजाब में विधानसभा के इलेक्शन नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे पंजाब की ऑल इंडिया प्रियंका राहुल गांधी फॉर्म की टीम अपनी गतिविधियां तेज कर रही। फोरम के नेशनल जनरल सेक्टरी राजन शर्मा और पंजाब के जनरल सेक्टरी केतन जैन ने पंजाब में अपनी टीम का विस्तार पूरी जोरों शोरों से शुरू कर दिया है। शनिवार को पंजाब के जनरल सेक्टरी केतन जैन ने फोरम की एक मीटिंग के दौरान कहां पंजाब में विधानसभा 2022 के चुनावों में फोरम के कार्यकर्ता अपनी पुरजोर मेहनत के साथ कांग्रेस पार्टी की दोबारा सरकार बनाने में पूरा सहयोग देंगे और कांग्रेस पार्टी कि दोबारा सरकार बनाएंगे। फोन के कार्यकर्ता दिन रात एक कर के लोगों को कांग्रेस के साथ जमीनी तौर से जोड़ रहे हैं। पंजाब के घर घर तक कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार की सोच को पहुंचाएंगे। इस मीटिंग में नेशनल जनरल सेक्टरी राजन शर्मा द्वारा लुधियाना देहाती के प्रधान श्री देवेंद्र जैन जी को चुना गया। जिसका नियुक्ति पत्र शनिवार को पंजाब के जनरल सेक्टरी केतन जैन ने श्री दविंदर जैन को दिया और उन्हें पार्टी के हित और फोरम के हित में कार्य करने के लिए कहा। दविंदर जैन ने भी पूरा भरोसा दिलाया कि मैं कांग्रेस पार्टी और फोरम के हित में लोगों की सेवा कर काम करूंगा। दविंदर जैन ने फोरम द्वारा दि इस जिम्मेवारी के लिए फोरम के नेशनल प्रधान, नेशनल जनरल सेक्रेटरी, पंजाब के प्रधान और पंजाब के जनरल सेक्टरी का धन्यवाद किया।