नई दिल्ली, नगर संवाददाता: द्वारका साउथ इलाके में एक युवक से हाई कोर्ट में चालक की नौकरी दिलाने के नाम पर उसके पड़ोसी ने पांच लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित रविंद्र सिंह परिवार के साथ महावीर विहार सैक्टर-1 द्वारका इलाके में रहते हैं। पीड़ित ने बताया कि वह दिल्ली एयरपोर्ट पर नौकरी करते थे, लेकिन लॉकडाउन के चलते एयरपोर्ट बंद होने पर नौकरी चली गई। उन्होंने अपने पड़ोसी को यह बात बताई तो उसने कहा कि वह दिल्ली हाई कोर्ट में नौकरी लगवा देगा लेकिन इसके एवज में उसे सात लाख रुपये देने होंगे। पीड़ित ने दो बार में पांच लाख रुपये आरोपी को दे दिए। रुपये लेने के बाद आरोपी ने पीड़ित का पुलिस वेरिफिकेशन कराया और जल्द ही नौकरी देने का झांसा देता रहा। लेकिन, इसके बाद आरोपी ने अपना घर बदल दिया और पीड़ित का फोन उठाना बंद कर दिया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने 11 जून को मामले की शिकायत पुलिस को दी।
हाई कोर्ट में नौकरी के नाम पर पड़ोसी ने पांच लाख ठगे
News Publisher