पंजाब,जगराओ, रमन जैन: आल इंडिया हयूमन राइट्स एसोसिएशनफ्री करोना वैक्सीन कैंप दिनांक 25 अप्रैल को लगाने जा रही है।उक्त जानकारी देते हुए संस्था के कोषाध्यक्ष राजन बांसल ने बताया कि यह कैंप उक्त संस्था के प्रधान मनजिन्द्र पाल सिंह हनी की अध्यक्षता में स्थानीय सिविल अस्पताल के सहयोग से 45 वर्ष के ऊपर के व्यक्तियों के लिए गुरूद्वारा श्री भजनगढ़ साहिब, मोती बाग में लगाया जा रहा है। कैंप का उदघाटन सरदार मेजर सिंह भैणी वाइस चेयरमैन पंजाब खादी बोर्ड एंव विलेज़ इंडस्ट्री बोर्ड करेंगे। कैंप में आने वाले सभी लोगों से अपील है कि वह सुबह 9 से लेकर वाद दुपहिर एक बजे तक अपना आधार कार्ड साथ लेकर आएं ओर कैंप का फायदा उठाएं।
एआईएचआरए द्वारा फ्री करोना वैक्सीन कैंप 25 अप्रैल को-राजन बांसल
News Publisher