सेंट्रल रेवेन्यू बिल्डिंग में लगी भीषण आग, दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर मौजूद

News Publisher  

नई दिल्ली, नगर संवाददाता: राजधानी दिल्ली में बुधवार शाम को आईटीओ के पास स्थित सेंट्रल रेवेन्यू बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के काम में जुटी हैं। आग बिल्डिंग के 4जी फ्लोर पर लगी है। अभी तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इससे पहले आज दोपहर को दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जामिया नगर के पास नूर नगर इलाके में बुधवार दोपहर कुछ झुग्गियों में आग लग गई थी। हादसे में करीब 50 झुग्गियां जलकर राख हो गईं।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों के अनुसार, दोपहर 3 बजकर 13 मिनट पर नूर नगर में आग लगने की खबर मिली, जिसके बाद दमकल की नौ गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आग लगने का मुख्य कारण झुग्गियों में बिजली सप्लाई करने वाली केबल में स्पार्किंग होना था। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *