टीका उत्सव के पहले दिन 6553 लोगों ने खुराक ली

News Publisher  

नोएडा, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: टीका उत्सव के पहले दिन रविवार को 6553 लोगों ने कोरोनारोधी टीके की पहली और दूसरी खुराक ली। रविवार होने के कारण कम निजी अस्पतालों में इसका आयोजन हुआ। वहीं अब तक सबसे अधिक सरकारी टीकाकरण केंद्रों में टीके दिए गए। सोमवार से निजी टीकाकरण केंद्रों की संख्या और भी बढ़ेगी।

टीका उत्सव के पहले दिन सरकारी टीकाकरण केंद्रों में 4003 और निजी टीकाकरण केंद्रों में 2550 लोगों को टीका दिया गया। टीका उत्सव के पहले दिन 49 सरकारी और 22 निजी टीकाकरण केंद्रों पर टीके की खुराक दी गई। पहले 95 केंद्रों पर टीकाकरण कराने का लक्ष्य रखा गया था। 60 से अधिक आयुवर्ग के 1192 लोगों ने पहली खुराक और 216 लोगों ने दूसरी खुराक ली।

45-59 आयुवर्ग के 4997 ने पहली खुराक और 87 लोगों ने दूसरी खुराक लगवाई। आठ स्वास्थ्यकर्मियों ने पहली और 18 ने दूसरी खुराक ली। फ्रंटलाइन कर्मचारियों में से 13 ने पहली खुराक और 22 ने दूसरी खुराक लगवाई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि आने वाले दिनों में 90 से अधिक केंद्रों पर टीकाकरण आयोजित किया जाएगा। ताकि अधिक से अधिक लोगों को टीका दिया जा सके। टीके की 80 हजार खुराक हमें मिल गई है। पहले भी टीके हमारे पास थे, लेकिन कम थे। अब काफी मात्रा में टीके उपलब्ध है। टीकाकरण लगातार चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *