60 साल की बुजुर्ग समेत दो महिला शराब तस्कर गिरफ्तार

News Publisher  

नई दिल्ली, नगर संवाददाता: न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और जैतपुर पुलिस ने बुजुर्ग महिला समेत शराब तस्कर दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं हरियाणा से सस्ते में शराब खरीदकर दिल्ली में महंगे दामों पर बेचकर कमाई कर रही थीं। गिरफ्तार महिला तस्करों में 60 साल की शकुंतला देवी और 28 साल की रामाख्या देवी हैं।

पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि पहला मामला न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके का है। इलाके में तीन मार्च की रात गश्त कर रही पुलिस टीम को प्लास्टिक बैग के साथ एक संदिग्ध महिला दिखाई दी। पुलिस के रोकने पर वह भागने लगी तो पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। जांच के दौरान प्लास्टिक बैग में हरियाणा मार्का की 150 क्वार्टर बरामद हुई। वहीं, दूसरा मामला जैतपुर का है। इलाके में तीन अप्रैल को कांस्टेबल राजीव और महिला कांस्टेबल रीना मीठापुर पिकेट पर मौजूद थीं, तभी एक बुजुर्ग संदिग्ध महिला दिखाई पड़ी। महिला को रोकने पर वह प्लास्टिक बैग छोड़कर भागने लगी। महिला कांस्टेबल रीना ने पीछा कर उसे धर दबोचा। जांच में बैग में हरियाणा मार्का की देसी शराब की बोतलें बरामद हुईं। आरोपी महिला की पहचान शकुंतला देवी के रूप में हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *