युवक की कार से फोन उड़ाए

News Publisher  

नोएडा, नगर संवाददाता: चिपयाना में विजय कुमार रहते हैं। वह खोड़ा कॉलोनी में मेडिकल स्टोर चलाते हैं। वह कुछ दिन पहले मामूरा यूटर्न के पास पहुंचे थे। इसी दौरान दो लोग उनकी कार के पास पहुंचे और उन्हें शीशा नीचे करने का इशारा किया। जैसे ही उन्होंने शीशा नीचे किया तो एक युवक ने उनकी कार में रखा आईफोन व एक अन्य मोबाइल चोरी कर लिया और फरार हो गया। पीड़ित ने केस दर्ज कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *