कस्तूरबा अस्पताल के डॉक्टरों ने हड़ताल समाप्त की

News Publisher  

नई दिल्ली, नगर संवाददाता: उत्तरी दिल्ली के महापौर जयप्रकाश ने कस्तूरबा अस्पताल में चल रही डॉक्टरों की हड़ताल मंगलवार को समाप्त करा दी। अपनी मांगों को लेकर डॉक्टर कई दिन से हड़ताल पर थे। महापौर का कहना है कि उन्होंने डाक्टरों के साथ सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और निगम की ओर से मिले सभी आश्वासान के बाद डाक्टरों ने हड़ताल समाप्त की है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के सभी मुद्दों को जल्द से जल्द हल करने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *