सरकार ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के इस्तीफे को अधिसूचित किया

News Publisher  

नई दिल्ली, नगर संवाददाता: सरकार ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सुनील कुमार अवस्थी के इस्तीफे को शुक्रवार को अधिसूचित कर दिया। न्यायामूर्ति अवस्थी ने दो जनवरी से अपने इस्तीफे की पेशकश की थी। प्रक्रिया के मुताबिक, उच्चतम न्यायालय या उच्च न्यायालय के किसी न्यायाधीश का इस्तीफा पेशकश किये जाने के साथ ही स्वीकृत मान लिया जाता है। कानून मंत्रालय के न्याय विभाग ने इसे सार्वजनिक सूचना के लिए अधिसूचित किया है। न्यायमूर्ति अवस्थी इस साल जून में सेवानिवृत्त होने वाले थे। उन्हें अक्टूबर 2016 में मप्र उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश और मार्च 2018 में स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *