राजनीतिक बयानबाजी कर रहे हैं सतेंद्र जैन: भाजपा

News Publisher  

नई दिल्ली, नगर संवाददाता: दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की उत्तरी एवं दक्षिणी दिल्ली नगर निगमों के बीच किराये के समायोजन को निगम आयुक्त के प्रस्ताव पर दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येन्द्र जैन की टिप्पणी केवल राजनीतिक ब्यान है। उन्होंने कहा कि सत्येन्द्र जैन गत 6 वर्ष से प्रशासन में हैं और यह खेद का विषय है की वह यह भी नहीं जानते की नगर निगमों का बजट आयुक्त बना कर स्थाई समिति में रखते हैं और। यह चुने हुए पार्षदों का अधिकार है कि वह आयुक्त के प्रस्ताव को स्वीकार करें या नहीं। भारतीय जनता पार्टी शासित उत्तरी नगर निगम स्थाई समिति आयुक्त के किराया समायोजन प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करेगी।

कपूर ने कहा है की मंत्री सत्येन्द्र जैन का यह ब्यान की दिल्ली सरकार को नगर निगमों का कोई पैसा नहीं देना भी उनकी दूष पूर्ण भावना को दर्शाता है। दिल्ली सरकार नगर निगम महापौरों के धरने से विचलित हो चुकी है और अब उसके मंत्री एवं नेता तथ्यहीन बयानबाजी कर गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। यदि सरकार को नगर निगमों का कोई पैसा नहीं देना तो खुद मंत्री सत्येन्द्र जैन ने अक्टूबर अंत में इसी तरह मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे निगम नेताओं को क्यों शीघ्र भुगतान का आश्वासन दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *