नई दिल्ली, नगर संवाददाता: राजधानी के नांगलोई इलाके में दो ठगों ने एक लाख रुपये का लालच देकर एक युवक से सोने की अंगूठी ठग ली। पुलिस मामला दर्ज कर ठगों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक ओम प्रकाश गुप्ता बिजली से संबंधित काम करता है और परिवार के साथ नांगलोई इलाके में रहता है। ओम प्रकाश ने पुलिस को बताया कि दोपहर तीन बजे वह जनता मार्केट गया था जहां दो युवक मिल गए। उन्होंने कहा कि आप हमें अपनी सोने की अंगूठी दे दीजिए और एक लाख रुपये ले लीजिए। उन्होंने कागज में लिपटी नोटों की गड्डी भी दिखाई। अंगुठी एक लाख से कम कीमत की थी। फायदा का सौदा समझते हुए ओम प्रकाश ने अंगुठी दे दी और गड्डी ले ली। लेकिन, गड्डी खोली तो नोटों के बीच में कागज के टुकड़े रखे हुए थे।
एक लाख का लालच देकर सोने की अंगूठी ठगी
News Publisher