कुरुक्षेत्र, जयबीर राणा : हरियाणा के श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि समाजसेवा के लिए सभी संस्थाओं को आगे आना चाहिए और सभी को निस्वार्थ भाव से समाजसेवा करके पुण्य की प्राप्ति करनी चाहिए। राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को जगत गुरु स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती को समर्पित परम पूज्य देवी श्री डा. मैत्रेयी आंनद के मार्गदर्शन में गुरु ब्रह्मानंद वैदिक संग्रहालय के शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज, विधायक सुभाष सुधा, विधायक हरविन्द्र कल्याण, डा. मैत्रेयी आंनद, संत मां दर्शना देवी, प्राचार्य संतोष देवी, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, हरियाणा ग्रंथ अकादमी के उपाध्यक्ष डा. विरेन्द्र चौहान ने विधिवत रुप से गुरु ब्रह्मानंद वैदिक संग्रहालय का शिलान्यास किया। इस दौरान राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 21 लाख रुपए और राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज की तरफ से 11 लाख रुपए देने की घोषणा की गई। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि समाज के उत्थान में समाजसेवी संस्थाओं का अहम योगदान होता है इसलिए इस योगदान को कभी भूलाया नहीं जा सकता। डा. मैत्रेयी आनंद ने मेहमानों का स्वागत किया और गतिविधियों पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस मौके पर भाजपा युवा नेता साहिल सुधा, गुरु ब्रह्मानंद ट्रस्ट के प्रधान पृथ्वी सिंह, उपप्रधान बाबुराम टाया, ईश्वर सिंह, रामपाल सिंह, रकम सिंह, सरपंच राजेश, परमवीर चौहान, रमेश राणा (मुआणा), सरपंच रजनीश, सरपंच सतबीर, ओमप्रकाश आदि उपस्थित रहे।
राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया गुरु ब्रह्मानंद वैदिक संग्रहालय का शिलान्यास
News Publisher