पूर्व प्रधान कैलाश यादव को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर की हत्‍या

News Publisher  

वाराणसी, उत्तर प्रदेश/नगर संवाददाताः वाराणसी के चौबेपुर इलाके में सोमवार को उगापुर के पूर्व प्रधान कैलाश यादव को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्‍या कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वारदात के बाद गुस्‍साए ग्रामीणों ने गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया। एसपी ग्रामीण आशीष तिवारी ने बताया कि मृतक कैलाश 10-12 साल पहले चंद्रावती के रहने वाले जेलर रामधार के हत्या में नामजद अभियुक्त था और कुछ सालों तक जेल में भी रहा था। वर्तमान में मृतक की पत्नी पूजा यादव ग्राम प्रधान हैं। घटना उस समय हुई जब कैलाश चंद्रावती बाजार में पान खा कर लौट रहे थे। कुछ परिचितों से बातचीत करके जैसे घर के लिए चले, बाइक सवार बदमाशों ने उनके सीने और सिर में कई गोलियां दाग दी। इसके बाद घटनास्थल पर ही पूर्व प्रधान की मौत हो गई। पुलिस वारदात की तफ्तीश में जुटी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *