करनाल, हरियाणा/नगर संवाददाताः करनाल के घरौड़ा हलके के सरकारी अस्पताल में सोमवार को गुंडागर्दी देखने को मिली। अस्पताल में अज्ञात लोगों ने अचानक से ही तेजधार हथियारों के साथ हमला कर दिया। दरअसल कालरम गांव के रविदास चौक पर कुछ युवको के बीच विवाद हो गया था। इस विवाद में दोनों पक्षों के आठ लोग घायलो हो गए थे जो अस्पातल में इलाज के लिए पहुंचे थे। लेकिन इसके बाद फिर युवक वहां हथियारों के साथ पहुंच गए और लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच एक बार फिर जमकर मारपीट हुई। अस्पातल में मौजूद लोगों और स्वास्थ्य कर्मियों ने अस्पातल से भागकर अपनी जान बचाई। गुंडागर्दी की यह पूरी वारदात अस्पताल के सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई। इस घटना के बाद से ही अस्पताल कर्मी दहशत में है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस की मानें तो आरोपी जल्द ही उनकी गिरफ्त में होंगे।
अज्ञात लोगों ने अस्पताल में किया हमला, जान बचाकर भागे लोग
News Publisher