रिपोर्टर:- पवन झा आजाद, बिहार/ झारखंड :- एंकर —–बिहार झारखंड, मिथिला देश अंचल सहित पूरे देशभर में आज मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली धूमधाम से मनाई गई। जिसमें हमारी विशेष रिपोर्ट लिखे जाने तक अनेकानेक, विविध कार्यक्रम लगातार जारी है। बिहार झारखंड भारत सुर्खियां दैनिक ने आज मंगलवार को बिहार के बेगूसराय जिले अंतर्गत प्रसिद्ध गंगा महानदी के तट पर स्थित सिमरिया धाम पहुंचकर महाकवरेज का जायजा लिया है। दरभंगा, मधुबनी, सहरसा जिले से हजारों श्रद्धालुओं, सनातनियों ने इस अवसर पर यहां पूजा अर्चना और साक्षात गंगे महा आरती, सहित कयी कार्यक्रम में शामिल होकर अपने जीवन को धन्य महसूस कर रहें थे। वहीं मौके पर देशवासियों, बिहारवासियों बल्कि विश्व में फैले करोड़ों सनातनी हिंदूओ, श्रद्धालुओं को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाए दी है। और बधाईयां भी। वहीं बिहार झारखंड भारत सुर्खियां दैनिक आपको वाखबर या खबरदार करते हुए यह बताए कि नगरपालिका क्षेत्र, बेगूसराय जिला प्रशासन और बिहार सरकार कला एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी यहां सिमरिया धाम में आयोजन किया गया मिथिला में आज भाई बहनों का प्रसिद्ध लोक त्योहार सामा चकेबा का समापन हो गया है। बहनों ने मैथिली के सुमधुर गायन से सामा चकेबा त्योहार मनाया।
स्लग—बिहार झारखंड,।।मिथिला देश सहित पूरे देशभर में आज कार्तिक पूर्णिमा व देव दीपावली के सुअवसर पर दीपों प्रज्वलित कर देवी देवताओं का आवाहन किया, बिहार झारखंड क्राइम 7 न्यूज सिमरिया धाम के घाटों पर पहुंचकर जायजा लिया। मिथिला में भाई बहनों का पर्व सामा चकेबा का समापन।
News Publisher