रिपोर्टर:- चंद्रकांत चौहान, अहमदाबाद:- लोकआस्था और सूर्य उपासना के पावन पर्व छठ महापर्व पर अहमदाबाद के इंदिरा ब्रिज स्स्थित छठ घाट पर आज अस्त होते सूर्यदेव को श्रद्धालुओ ने अर्घ्य अर्पित कर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर गुजरात के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी जी , अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर श्री अनुपम गहलोत जी , नरोडा विधानसभा की लोकप्रिय विधायिका डॉ पायलबेन कुकरानी जी , छठ महापर्व समन्वय समिति के अध्यक्ष डॉ महादेव झा जी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही । उप मुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी जी ने समस्त बिहारवासियों को घाट पर छठी मैया को नमन कर संध्या अर्घ्य के इस शुभ अवसर पर सभी छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी । साथ ही उत्तर प्रदेश ओर बिहार के लोगों के साथ सरकार का पूरा साथ एवं विश्वास के साथ आगे भी कार्यक्रम में निरंतर आगे भी सुधार किया जाएगा इसी संकल्प के साथ गुजरात की पावन धरती पर छठ मनाने वाले सभी व्रतियों को छठी मैया और भगवान सूर्यदेव की कृपा से हर घर में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली का संचार हो। ऐसी प्रार्थना किया 🙏|
आस्था,भक्ति ओर अद्भुत श्रद्धा का दिव्य संगम।
News Publisher