रिपोर्टर:-पवन कुमार झा आजाद, -बिहार/ झारखंड:- एंकर —–बिहार का विश्व विख्यात सूर्योपासना व महान लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ आज लगातार क्रमशः दूसरे दिन प्रातःकाल भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के संग सुसंपन्न हो गया है।कल रविवार, 15 नवंबर 2026 को छठ व्रतियों ने संध्याकालीन महा मुहूर्त में डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया था।इस तरह से बिहार, झारखंड, पूर्वी यूपी उत्तर प्रदेश/ पूर्वांचल सहित कयी विभिन्न राज्यों में छठ महापर्व का समापन हो गया। बिहार समेत कयी राज्यों में छठ घाटों पर भब्य, शानदार परंपरागत छठ विशेष अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इतना ही नहीं विदेशों से भी छठ मनाये जाने की सूचना मिली हैं। बिहार झारखंड भारत सुर्खियां दैनिक ने आज सवेरे बिहार की राजधानी पटना महानगर, महानगरपालिका क्षेत्रांतर्गत स्थानीय गायघाट के निकट गंगा नदी के तट पर छठ घाटों का जायजा लिया है। हमने कुछ व्रतियों से बातचीत की। हालचाल पूछा और जाना है। विश्व प्रसिद्ध पटना का छठ सबसे महत्वपूर्ण कहा जाता है।36 घंटों तक सभी लाखों छठ व्रती महिलाएं खरना दिन से शुरू करती है।चार दिवसीय महापर्व नहाय खाय से शुरू होता है। पटना में छठ घाटों का विहंगम परिदृश्य तो खूव देखने को बनता है। कठिन 36 घंटों का निर्जला व्रत उल्लेखनीय है। पूरे दुनिया में छठ एक विशिष्ट, और अनोखा लोक महापर्व है जो डूबते और उगते साक्षात भास्कर, भगवान सूर्य देव को समर्पित है। पूजा वंदना की जाती है।इस अवसर पर हिंदुस्तान के पीएम, राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, और बिहार के सीएम, राज्यपाल ने देशवासियों और बिहारवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
स्लग—बिहार का प्रमुख विश्व विख्यात, सूर्योपासना व महान लोक आस्था का महापर्व छठ, क्रमशः संध्याकालीन और दूसरे दिन आज प्रातःकाल अर्घ्य दिए जाने, उगते सूर्य देव को नमन, पूजा अर्चना के संग संपन्न।
News Publisher